Homeमनोरंजनशर्लिन चोपड़ा का बड़ा आरोप कहा- 'राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी...

शर्लिन चोपड़ा का बड़ा आरोप कहा- ‘राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने मुझे अंडरवर्ल्ड की धमकी दी

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़ा पोर्न वीडियो केस बीते दिनों जबरदस्त सुर्खियों में रहा था। इस बीच कई सेलेब्रिटीज ने इस केस को लेकर अपनी राय जाहिर की थी। लेकिन उस दौरान शर्लिन चोपड़ा ने कुछ ऐसे कह दिया था जिसके बाद उन्हें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ओर से उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा गया था। शर्लिन ने नोटिस की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने ट्विटर एकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किया था, वहीं अब उन्होंने इस मामले पर स्टेटमेंट भी जारी कर दिया है। जिसमें शर्लिन ने राज और शिल्पा पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

शिल्पा और राज पर लगाए आरोप

शर्लिन चोपड़ा ने इस मामले पर स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- ‘राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने मुझे अंडरवर्ल्ड की धमकी दी और अब मुझे मानहानि का नोटिस भेज दिया लेकिन मैं डरूंगी नहीं। मैं पुलिस से रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरा स्टेटमेंट रिकॉर्ड करें ताकि मेरी शिकायत का संज्ञान लिया जा सके। मानसिक प्रताणना के लिए 75 करोड़ के नोटिस का जवाब मैंने दे दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments