Homeमध्यप्रदेशशिवराज का ऐलान अभी नहीं लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन

शिवराज का ऐलान अभी नहीं लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन

देश में जल्द ही कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू होने वाला है, उससे पहले बयानों का आना जारी है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तय किया है कि वो अभी कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे. शिवराज सिंह ने कहा कि पहले जिन ग्रुपों को तय किया गया है, उनको वैक्सीन लगेगी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, ‘कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां चल रही हैं. मैंने तय किया है कि वैक्सीन अभी नहीं लगवाऊंगा, पहले बाकी को लगे और फिर अपना नंबर आए. जिन्हें प्राथमिकता दी जा रही है, उन्हें लग जाए और बाद में अपना नंबर आए’. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments