Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर हो तो ऐसा

कलेक्टर हो तो ऐसा

ग्वालियर। कलेक्टर ग्वालियर की जन सुनवाई के दौरान आज एक युवक ने जनसुनवाई में पहुंचते ही कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के सामने गुहार लगाई कि उसकी आंखें खराब है उसे कुछ दिखता नहीं है तथा वह गरीब है उसके पास इलाज कराने तक के पैसे नहीं हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सीएमएचओ को निर्देश दिए कि युवक की आंख का इलाज कराया जाए और जो भी आवश्यकता हो उसकी व्यवस्था की जाए।
ग्वालियर कलेक्टर श्री कौंशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश मिलते ही सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा ने तत्परता दिखाई और स्वयं 108 एंबुलेंस से युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे और युवक का परीक्षण नेत्र चिकित्सक से कराया। इसके बाद चिकित्सक की सलाह के आधार पर युवक को लेंस लगवाया गया। जिससे अब युवक पुनः ठीक से देख पाने में सक्षम हो गया है। कलेक्टर ग्वालियर की इस दरियादिली को देखकर संबंधित युवक ने भी कहा कि कलेक्टर हो तो ऐसे जो कि पीड़ित जन की पीड़ा को समझते हैं और तत्काल उसका निराकरण करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments