Homeमध्यप्रदेशशिवराज की अनूठी पहल गौवंश संरक्षण के लिए गौ कैबिनेट' बनाने की...

शिवराज की अनूठी पहल गौवंश संरक्षण के लिए गौ कैबिनेट’ बनाने की घोषणा

भोपाल /मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ले राज्य में गायों के संरक्षण के लिए ‘गौ कैबिनेट’ बनाने का फैसला लिया है। इस कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे राज्य के आगर मालवा में बनाए गए गौ अभ्यारण्य में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधवार को ट्वीट कर दी।प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गौकैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है।

पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे।

पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी। — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj)

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गौ कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर आयोजित की जाएगी।’

गौ कैबिनेट को लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘अन्य दल, खासतौर से कांग्रेस, 15 महीने तक बात करते रहे, लेकिन उन्होंने 15 गाय आश्रय भी नहीं बनाए। मध्यप्रदेश ने ‘गौ कैबिनेट’ बनाकर देश के सामने एक नई परंपरा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments