Homeमध्यप्रदेशशिवराज कैबिनेट का निर्णय बंद होगा ग्वालियर का ऐतिहासिक सरकारी छापाखाना

शिवराज कैबिनेट का निर्णय बंद होगा ग्वालियर का ऐतिहासिक सरकारी छापाखाना

ग्वालियर /शिवराज केबिनेट की बैठक में आज लिए गए निर्णय के अनुसार ग्वालियर में संचालित सरकारी छापाखाने को बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इंदौर,और रीवा के शासकीय मुद्रणालय को भीद करने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक  इन मुद्रणालय में काम कर रहे किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। शासकीय प्रेस के 495 पदों को समर्पित एवं 185 पदों को सांख्येत्तर घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

केबिनेट ने यह निर्णय मध्यप्रदेश के सरकारी प्रेस को नई टेक्नोलॉजी से सुसज्जित करने के लिए लिया है। इसको अत्याधुनिक स्वरूप में भोपाल से चलाने की योजना है।

उल्लेखनीय है की ग्वालियर के महाराज बाड़ा में स्थापित सरकारी छापाखाने का लम्बा इतिहास रहा है। तमाम सरकार5 गोपनीय दस्तावेज, प्रदेश सरकार का गजट आदि यहां तैयार होता रहा है। आजादी के पहले से यह छापाखाना काम करता रहा और इसकी ऐतिहासिक खूबसूरत इमारत सदैव आकर्षण का केन्द्र रही अपने भीतर लम्बा इतिहास समेटे यह छापाखाना अब बन्द हो रहा है इस खबर ने ग्वालियर वासियो को स्तब्ध कर दिया है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments