Homeव्यापारशेयर बाजार में भारी गिरावट से हड़कंप इंवेस्टर्स के करीब 22,000 करोड़...

शेयर बाजार में भारी गिरावट से हड़कंप इंवेस्टर्स के करीब 22,000 करोड़ रुपये डूबे

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज एक समय 1000 अंकों के करीब गिरावट देखी गई जिसके चलते बाजार में हडकंप मच गया. डीएचएफएल और यस बैंक के शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते बाजार ने गोता लगाया और निवेशकों में अफरातफरी मच गई. हालांकि बाजार में तुरंत ही थोड़ी रिकवरी आई और 900 अंक उबरने के बाद शेयर बाजार में कारोबार बंद होते होते गिरावट सीमित रही. आज की गिरावट के चलते दलाल स्ट्रीट में निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये डूब गए

 

कैसी रही बाजार की चाल
कारोबार बंद होते समय बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 279.62 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 36,841.60 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 91.25 अंक यानी 0.81 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 11,143.10 पर जाकर बंद हुआ है.

 

क्यों आई बाजार में भारी गिरावट
आज के कारोबार में यस बैंक और डीएचएफल के शेयर के जबर्दस्त गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा. आरबीआई ने यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल 31 जनवरी 2019 तक करने के फरमान के बाद आज यस बैंक के शेयर में 34 फीसदी तक की भारी गिरावट देखी गई. इस शेयर में आज लिस्टिंग के बाद से सबसे बड़ी गिरावट देखी गई. यस बैंक का मार्केट कैप 73,000 करोड़ रुपये से ज्यादा था जो आज के कारोबार की गिरावट के बाद 25,000 करोड़ रुपये से नीचे आ गया. सिर्फ आज की गिरावट से यस बैंक के निवेशकों के लिए आज का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ और इंवेस्टर्स के करीब 22,000 करोड़ रुपये डूब गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments