मुरैना, 6 जून।विगत कुछ दिनों में अपनों को खोने वाले शोक संतृप्त भाजपा के नेताओं सहित शहर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों के घर शोक जताने मुरैना-श्योपुर सांसद एवं केन्द्रीय कृषि विकास, पंचायतीराज, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को पहुंचें। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना भी की। जिसके बाद उन्होंने शोक पीडि़त परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए दु:ख की घड़ी में साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।
केन्द्रीय कृषि ग्रामीण विकास पंचायती राज खाद्य संस्करणमंत्री माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार की शाम सड़क मार्ग से मुरैना पहुंचें। रेस्ट हाऊस पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसके बाद वे भाजपा नेता अशोक यादव, नागेन्द्र तिवारी घर शोक जताने पहुंचें। यहां से वे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, पुरानी हाऊसिंग बोर्ड में भाजपा नेता मुकेश मोदी, नैनागढ़ रोड पर राजेश सिकरवार, वरिष्ठ भाजपा नेता रविप्रताप सिंह भदौरिया एवं उनकी पत्नी श्रीमती दिनेश सिकरवार के निधन पर शोक जताने एमएस रोड स्थित उनके घर पहुंचेंं। श्री तोमर होटल राधिका पैलेस के संचालक रमेश सिंह तोमर के गांधी कॉलोनी स्थित निवास पर भी पहुंचें। वहां उनके द्वारा पिछले दिनों दिवंगत हुए रमेश सिंह तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजन को संवेदनाएं व्यक्त की। मंत्री श्री तोमर केएस ऑयल्स के चेयरमैन रमेश गर्ग की पत्नी के निधन पर उनके घर शोक जताने पहुंचें। इसी क्रम में वे वेयर हाऊस रोड पर गोवर्धन पटेल के ज्येष्ठ भ्राता के निधन पर शोक जताने घर पहुंचें। व्यवसायिक एवं औद्योगिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष केशवलाल अग्रवाल के निधन पर उनके घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। कांग्रेस नेता एवं पूर्व नपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप मावई के ज्येष्ठ भ्राता सतेन्द्र मावई के निधन पर शोक जताने मंत्री श्री तोमर गणेशपुरा स्थित उनके आवास पर पहुंचें। श्री तोमर ने भाजपा नेता हमीर पटेल के घर के बाद न्यू हाऊसिंग बोर्ड निवासी भाजपा नेता संदीप श्रीवास्तव के कोरोना से निधन होने पर परिजन से मिलने पहुंचें और उन्हेंं ढांढ़स बंधाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, विधायक सूबेदार रजौधा, कमलेश जाटव, पूर्व मंत्री गिर्राज डण्डौतिया, रघुराज सिंह कंषाना, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, अनिल गोयल अल्ली, इंदर सिंह हर्षाना, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया भी थे।
शोक पीडि़तों के घर संवेदना जताने पहुंचें केन्द्रीय मंत्री तोमर
RELATED ARTICLES