Homeग्वालियर अंचलअब श्रेय लेने की राजनीति में केंद्रीय मंत्री तोमर भी पीछे...

अब श्रेय लेने की राजनीति में केंद्रीय मंत्री तोमर भी पीछे नहीं कोविडकाल में उपलब्ध कराई चिकित्सा सामग्री के बारे में मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

ग्वालियर /श्रेय की राजनीति से बड़े बड़े भी अछूते नहीं हैं इसका जीता जागता प्रमाण है वह पत्र जो मध्यप्रदेश ही के नहीं देश के दिग्गज नेताओं में शुमार भारत सरकार के वजनदार मंत्रियों में एक नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा है। इस पत्र में श्री तोमर ने जहां कोविडकाल के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किये जनकल्याण के कार्यों की सराहना की है वहीं उन्होंने इस तरफ भी ध्यान आकर्षित किया है की कोरोनाकाल के दौरान उनके द्वारा कहां कहां किन किन चीकित्सा  उपकरणों की सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने अपने पत्र में अवगत कराते हुए लिखा है कि  मैने भी अपने मित्रों से चर्चा कर निम्नलिखित उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। साथ ही उन्होंने बड़ी चतुराई से यह भी सफाई दी है की वे इस प्रयास से मुख्यमंत्री को इस कारण अवगत करा रहे हैं ताकि राज्य शासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में दोहराव न हो।

श्री तोमर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक जिला अस्पताल शोयोपुर  मुरैना , विजयपुर, बड़ौदा  अम्बाह पोरसा कैलारस ,ग्वालियर मेडिकल कॉलेज मोहना आदि में ऑक्सीजन प्लांट के अलावा लहार मेहगांव मुंगावली,डबरा भितरवार मोहना हस्तिनापुर में चीकित्सा सहायता उपलब्ध कराना इंगित किया गया है। पत्र की एक अहम बात यह भी है की इसमें आने वाले समय में जो सामग्री उनके द्वारा उपलब्ध कराई जानी है उसका भी बकायदा उल्लेख किया गया है। उल्लेखनीय है की अभी कुछ दिन पूर्व ही ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच भी ग्वालियर में विमान सेवाओं और रेल सुविधाओं को लेकर श्रेय लेने  की राजनीति सामने आई थी। अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के सीधे मुख्यमंत्री को अपने द्वारा किये चीकित्सा सहयोग के बारे में पत्र लिखा जाना व इसको सार्वजनिक रूप से मीडिया में जारी किए जाने को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है और अब इस बात की आशंका है की अन्य नेता भी अपने द्वारा किये चीकित्सा सहयोग का श्रेय लेने इसी प्रकार की सूची मीडिया में जारी कर सकते हैं।
पाठकों के लिए हम नरेंद्र तोमर द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र को प्रस्तुत कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments