श्री रामचरितमानस से सम्मानित होंगे वरिष्ठ ब्राह्मण
ग्वालियर 22 जनवरी 2026/सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा आज फालका बाजार श्री राम मंदिर पर अयोध्या श्री राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर भगवान श्री राम जी की महाआरती की गई। 23 जनवरी को दोपहर ठीक 2:00 बजे सनातन धर्म मंदिर पर ब्रह्म बसंतोत्सव मनाया जाएगा जिसमें 17 वां निशुल्क सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन स्मारिका आवरण अनावरण समारोह एवं
श्री राम सेवक सम्मान वरिष्ठ ब्राह्मणों को श्री रामचरितमानस बंद करके बैठ करके सम्मानित किया जाएगा तथा विवाह योग 734 लड़कियों एवं 1284 लड़कों के पर्ची का अवलोकन कराया जाएगा।
जगदगुरू आनंदेश्वर आनंद महाराज, पूर्व डीन डॉ दिनेश उदैनिया, डॉ.केशव पांडेय, महंत सतीश शर्मा केदारपुर, महंत कमलदास जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज करेंगे। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक शशीकांत दीक्षित, महिला संयोजिका श्रीमती कांता शर्मा, अंजू दीक्षित एवं स्वागताध्यक्ष हीमेश दंडोतिया ने दी।