Homeप्रमुख खबरेंसंभल शिव मंदिर पर मुस्लिमों नें चोतरफ़ा कर लिया था अतिक्रमण

संभल शिव मंदिर पर मुस्लिमों नें चोतरफ़ा कर लिया था अतिक्रमण

संभल के शिव मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस मंदिर पर दूसरे समुदाय के लोगों ने कब्जा किया था। एक व्यक्ति ने कमरा बना लिया था। दूसरे ने दरवाजा लगा लिया था। कई मकानों के छज्जे भी मंदिर परिसर में थे। पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई।

संभल के खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर भले सुरक्षित रहा, लेकिन दूसरे समुदाय के कई लोगों ने मंदिर के परिसर में कब्जा कर लिया था। एक व्यक्ति ने मंदिर परिसर में बैठक बना ली थी। दूसरे व्यक्ति ने दरवाजा खोल दिया था। इसी तरह कई मकानों के छज्जे भी मंदिर परिसर में निकाल लिए गए थे। तालाबंद मंदिर पूरी तरह अतिक्रमण से घिरा था।

रविवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाया है। जो बैठक बना ली थी उसको तोड़ दिया है और दरवाजा बंद कर दिया है। इसी तरह जो छज्जे निकाले गए थे उन्हें भी तोड़ा गया है। मंदिर के आसपास हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया है। पुरानी बाउंड्री जो जर्जर हो गई थी उसको भी तोड़ा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments