Homeग्वालियर अंचलसत्ताधारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कोही भाव नहीं देते निगम कमिशनर जनता...

सत्ताधारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कोही भाव नहीं देते निगम कमिशनर जनता की क्या बिसात ?

ग्वालियर 29 मई 2026/ ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के जिला उपाध्यक्ष कंनवर मंगलानी ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को टैग कर शिकायत की है कि नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय आईएएस उनके फोन और संदेशों का जवाब नहीं दे रहे हैं।

 

वह पोस्ट जिसे भाजपा जिला उपाध्यक्ष कंनवर मंगलानी ने अपने फेसबुक पेज पर प्रेषित करके मुख्यमंत्री को टैग किया 

 

कंनवर मंगलानी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को कई बार फोन लगाया, व्हाट्सएप मैसेज और टेक्स्ट मैसेज भी किए, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री, कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए इस मामले को सार्वजनिक किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं। कई लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जब सत्ताधारी दल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की ही सुनवाई नहीं हो रही है, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान किस प्रकार होता होगा।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों के समर्थकों ने भी इस मुद्दे को लेकर प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े किए हैं।

हालांकि नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उधर शब्दशक्ति न्यूज़ ने जिला उपाध्यक्ष कनवर मंगलानी से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके घर विवेक विहार में कल से पानी भरा है पूरी कॉलोनी के लोग उनके पास आ रहे हैं वे कल से कई बार निगम कमिशनर को मोबाइल लगा चुके हैं परन्तु वे फोन नहीं उठाते कॉलोनी वालों के सामने उन्हें अपमानित होना पड़ रहा है यह बेहद निंदनीय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments