श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात के 12:00 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित देशभर के श्री कृष्ण मंदिरों में पर ढोल-नगाडे़, झांझ-मंजीरे और मृदंग की आवाज गूंज उठी। भगवान के प्राकट्योत्सव की खुशी में भक्त झूमने लगे। मंदिर के कोने-कोने में कृष्ण कन्हैया की जय-जयकार होने लगी।

कन्हैया की नगरी मथुरा में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव की धूम रहा। सुबह से ही भक्तों का सैलाब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उमड़ पड़ा। मथुरा में करीब 50 लाख भक्त कान्हा के जन्म के साक्षी बनने के लिए यहां पहुंचे। जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा की। रात 12 बजे कान्हा ने जन्म लिया तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर जयकारों से गूंज उठा।

वृंदावन के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। श्री प्रियाकांत जू मंदिर में भजनों से कान्हा की मीठी मनुहार हो रही है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर अभिषेक से पूर्व भक्तों ने मंदिर में 5100 घी के दीपक जलाए
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अलावा मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए इन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी । घरों में भी कान्हा के जन्मोत्सव की धूम देखी गई।