Homeग्वालियर अंचलसमाजसेवी और कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आर के शुक्ला का निधन

समाजसेवी और कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आर के शुक्ला का निधन

ग्वालियर /समाजसेवी और कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आर के शुक्ला का आज निधन हो गया। वे  विगत 22 अप्रैल से कोरोना संक्रमण के चलते  बीमार थे। उन्हें इलाज हेतु सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। बेहद मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के धनी श्री शुक्ला के निधन से कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज को गहरा आघात पहुंचा है और शोक की लहर दौड़ गई है। श्री शुक्ला न केवल ब्राह्मण समाज में लोकप्रिय थे बल्कि वे तमाम सामाजिक संगठनों से भी जुड़े थे और यहां भी अनेक सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर सहभागिता करते थे। एक बैंक अधिकारी के बावजूद भारतीय मजदूर संघ और उससे सम्बद्ध बैंक यूनियन में श्री शुक्ला की सक्रीय भागीदारी रहती थी। श्री शुक्ला द्वारा कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के बैनर तले समाज को एकसूत्र में पिरोने समय समय पर अनेक गतिविधियां संचालित की जाती थीं। उनके अचानक जाने से इनको भी आघात पहुंचा है। श्री शुक्ला के निधन पर जहां कान्यकुब्ज समाज  से जुड़े अनेक संगठनों ने गहन शोक व्यक्त किया है वहीं कई समाजसेवियों ने गहन दुख व्यक्त करते हुए उनके असामायिक निधन को बड़ी क्षति बताया है। शोक व्यक्त करने वालों में  प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा,बालेंदु शुक्ल,आर के वाजपेयी, , कान्यकुब्ज सेवा संघ के अध्यक्ष कौशल वाजपेयी, सचिव संजय दीक्षित, अरविंद शुक्ला, आलोक दीक्षित, उपेंद्र त्रिपाठी,अजय मिश्रा, प्रवीण दुबे,परेश मिश्रा, अभिषेक द्वीवेदी,, दिलीप मिश्रा, अनिल मिश्रा, श्रीमती व्यंजना मिश्रा, समाजसेवी जयवीर भारद्वाज, डॉ केशव पांडेय, कुलवीर भारद्वाज आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments