Homeग्वालियर अंचलसमाज की सहभागिता के साथ संघ ने लिया पॉलिथीन के खिलाफ ...

समाज की सहभागिता के साथ संघ ने लिया पॉलिथीन के खिलाफ महाअभियान चलाने का निर्णय

सामाजिक उपक्रम टोली की अभिनव पहल ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त  चक्रधर के मार्गदर्शन में सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की हुई महत्वपूर्ण बैठक

 

ग्वालियर। प्लास्टिक की थैलियों अर्थात पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के प्रति जनता को जागरूक करने तथा पॉलीथिन का उपयोग न करने  हेतु सभी को प्रेरित करने  समाज की सहभागिता के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहरभर में  महाअभियान चलाए जाने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में ग्वालियर की सामाजिक उपक्रम टोली की अहम बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केदारपुर ग्वालियर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त जी चक्रधर के आतिथ्य में हुई, जिसमें श्री चक्रधर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस बैठक में ग्वालियर महानगर को पॉलीथिन मुक्त करने का संकल्प लिया।

इसके लिए जहां सबसे पहले मंदिरों, विवाह वाटिकाएं, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालय व प्रमुख स्थलों को पॉलीथिन से मुक्त कराया जाएगा वहीं आमजन को भी इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। यह अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक पूरे शहर में चलेगा। स्वयंसेवकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की विशेष टीमें बस्तीए नगर व गली-मोहल्लों में पहुंचकर आमजन को जागरूक करेंगी। वहीं इसके विकल्पों के बारे में भी बताया जाएगाए ताकि पॉलीथिन का बहिस्कार कर अन्य साधनों का उपयोग किया जा सके। वहीं जिला व पुलिस प्रशासन से भी इस महाभियान में सहयोग लिया जाएगा। साथ ही यह आग्रह किया जाएगा कि पॉलीथिन के उपयोग पर सख्ती से प्रतिबंध लगे, जिससे इसकी बिक्री रुक सके। अध्यक्षता समाजसेवी दीपक सचेती ने की। मध्य भारत प्रांत संघचालक माननीय अशोक जी पांडे मंचासीन रहे।

बैठक में सह सरकार्यवाह माननीय रामदत्त जी चक्रधर जी ने कहा कि कोई भी संकल्प लगता छोटा है लेकिन जब किसी उद्देश्य के लिए लिया जाता है तो वह पूरा जरूर होता है और उसके सार्थक परिणाम सामने आते हैं। मुझे याद है कि एक समय लातूर क्षेत्र भारी जलसंकट से गुजर रहा था। लेकिन यहां के कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने संकल्प लिया कि इस संकट को दूर करना है। उन्होंने पानी के छोटे.छोटे स्रोतों को ठीक करने की व्यवस्था की। फिर जब जलवर्षा हुई तो इस क्षेत्र से पानी की संकट दूर हो गया। राजस्थान के अंदर रामदेव रथ यात्रा निकलती हैए जिसके कारण कई किमी तक गंदगी का साम्राज्य हो जाता था। वहां कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेकर छह से सात किमी के मार्ग को स्वच्छ किया। आज यह मार्ग स्वच्छ और सुंदर हो गया है। उन्होंने कहा कि संकल्प भले ही छोटे हों लेकिन कोई पहल करने वाला हो। मन से की गई पहल से समाज जुड़ता है और यही संकल्प बाद में अभियान बन जाता है। आज यहां पर आप लोगों ने जो संकल्प लिया है उसे सिद्ध करना है। इसके लिए हमें सामाजिक संगठनों, प्रशासन, बड़े-बड़े संस्थानों, मंदिरों व आमजन को इसमें जोडना होगा। हम प्रण करें कि पॉलीथीन का उपयोग नहीं करेंगे और आमजन को भी इससे जागरूक करेंगे। जब समाज कोई विषय लेकर आमजन के बीच जाता तो उसका बड़ा प्रभाव पड़ता है और आपकी बात सुनी जाती है। इसके लिए इस अभियान को एक कार्ययोजना बनाकर सफल बनाएं। इस दौरान गिर्राज दानी ने पावर प्वाइंट प्रजेटेंशन दिया। बैठक में आरवी दीक्षित, डीके पालीवाल, गिरीश अरोरा, वीरेन्द्र झाजरिया, सुधीर भदौरिया, विनोद भारद्वाज, डॉ. आरकेएस धाकड़, प्रवीण भारद्वाज, श्रीमती अंजली बत्रा, डॉ. प्रवीण अग्रवाल, विशंभर सिंह, प्रेमनारायण राठौर, गिरिराज दानी, श्रीमती आशा सिंह, बाल खांडे, संदीपा मल्होत्रा, संत कुमार, मयंक श्रीवास्तव, डॉ. मंजीत कौर भल्ला, विजेता सिंह चौहान, अविशेष, संजय अग्रवाल आदि सहित विभिन्न मंदिरों ट्रस्टों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

हर सप्ताह चलेगा अभियान

अभियान की भूमिका के संबंध में डॉण् जेएस नामधारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पालीथिन मुक्त शहर अभियान में हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। यह अभियान दिसंबर तक चलेगा। प्रत्येक माह के एक सप्ताह भर घर.घर जाकर आमजन से भी इसमें सहभागी बनने का आग्रह किया जाएगा। इसके लिए स्वयंसेवकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जा रही हैए जो आमजन को जागरूक करने के साथ ही यह बताएगी कि इसके उपयोग से क्या नुकसान हैं। यह अभियान महाअभियान बने और हमारा शहर पॉलीथिन मुक्त हो इसमें हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। इसके लिए आज यहां पर मंथन करने के साथ ही संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments