Homeदेशसरकार का किसानों के प्रति रवैये से नाराज भाजपा सांसद ने दिया...

सरकार का किसानों के प्रति रवैये से नाराज भाजपा सांसद ने दिया इस्तीफा

बीजेपी के भंडारा गोंदिया चुनाव क्षेत्र से सांसद नाना पटोले ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने आज दिल्ली में लोकसभा सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा है। नाना ने कहा है कि सरकार का किसानों के प्रति रवैये से परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। पसासंद नाना पटोले पिछले कुछ महीनों से पार्टी के खिलाफ बयान देने से सुर्खियों में आए थे।
-वे कई बार पीएम मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को निशाना बना चुके थे।
-उन्होंने दो माह पहले पीएम  पर निशाना साधते कहा था कि सवाल पूछने पर पीएम मोदी नाराज हो जाते हैं।
-पटोले ने यह भी कहा था कि मैंने पीएम मोदी से ग्रीन टैक्स बढ़ाने, खेती में केंद्रीय निवेश और ओबीसी मंत्रालय को लेकर कुछ सुझाव दिए थे। वे इस पर गुस्सा हो गए और मुझे शांत रहने के लिए कह दिया।
-नाना ने यह भी कहा था कि पीएम मोदी से सभी केंद्रीय मंत्री डरते हैं। मुझे मंत्री पद का कोई शौक नहीं है, मैं हिटलिस्ट में हूं लेकिन मैं किसी से नहीं डरता।

कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

शुक्रवार को इस्तीफा देने के बाद पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है।
– पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पटोले की मुलाकात की भी खबर है। अब इस्तीफे के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments