Homeप्रमुख खबरेंसरस्वती शिशु मंदिर के छात्र गगन दीक्षित ने mp दसवीं बोर्ड में...

सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र गगन दीक्षित ने mp दसवीं बोर्ड में किया टॉप

भोपाल| मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने रिजल्ट घोषित किया।  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल हाई सेकेंडरी परीक्षा परिणाम हुए घोषित। राजधानी स्थित मॉडल स्कूल में हो रहा है कार्यक्रम। कार्यक्रम में मुख्य सचिव एस आर मोहंती,  मंडल सचिव अजय सिंह गंगवार, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी और विभागीय आयुक्त जयश्री कियावत मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने पहले हायर सेकेंडरी और उसके बाद हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित किया। दृष्टि सनोदिया का परिणाम घोषित कर रिजल्ट की शुरुआत की। दृष्टि, सिवनी की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है। गगन दीक्षित का परिणाम घोषित कर हाई स्कूल का परिणाम घोषित किया। गगन सागर जिले के सरस्वती शिशु मंदिर गौरझामर के छात्र हैं। 12वीं का परीक्षा परिणाम 72.37 प्रतिशत रहा और दसवीं का परिणाम 61.32 प्रतिशत रहा।

यह हैं 10 वीं के टॉपर

 

गगन दीक्षित, सागर 499- पहला, अयुष्मान ताम्रकर-सागर-499-पहला, दीपेन्द्र कुमार-सागर-497-दूसरा, महिमा नामदेव-सागर-496-तीसरा, हर्ष कुमार कोष्टीसागर-496-तीसरा, खुशबू चौबे-दमोह-496-तीसरा, प्रियांशु चौहान-मंदसौर-496-तीसरा, राजकुमार सोनी-आगर मालवा-496-तीसरा, साक्षी पटेल-बुरहानपुर-496-तीसरा

 

 

 

यह हैं 12वीं के टॉपर

 

दृष्टि सानोदिया ने 479 अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम (कला संकाय) में टॉप किया है। आर्या जैन 486 अंकों के साथ मैथ्स ग्रुप के लिए साइंस स्ट्रीम के टॉपर हैं। विवेक गुप्ता ने 486 अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम (वाणिज्य) में टॉप किया है। कृषि समूह (एग्रीकल्चर) में प्रिया चौरसिया ने 481 अंकों के साथ टॉप किया है। श्रीजन श्रीवास्तव ने जीव विज्ञान समूह में 481 अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। प्रतिभा शर्मा 476 अंकों के साथ कला और गृह विज्ञान समूह की टॉपर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments