ग्वालियर 30 अगस्त 2026/ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री भारत सिंह कुशवाह ने नगर निगम ग्वालियर की परिषद एवं अन्य बैठकों में प्रतिनिधित्व के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओमप्रकाश जाजोरिया को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

सांसद श्री कुशवाह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि पूर्व से निर्धारित कार्यक्रमों एवं व्यस्तताओं के चलते वे नगर निगम ग्वालियर में आयोजित होने वाली बैठकों में लगातार उपस्थित नहीं हो पाते हैं। ऐसे में नगर निगम परिषद एवं अन्य बैठकों में सांसद के प्रतिनिधि के रूप में श्री ओमप्रकाश जाजोरिया, निवासी कसैरा ओली, सराफा बाजार, ग्वालियर को नामांकित किया गया है।
सांसद प्रतिनिधि के रूप में श्री जाजोरिया नगर निगम परिषद की बैठकों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों एवं नगर निगम से संबंधित विषयों को बैठकों में प्रभावी ढंग से रखने में सहायता मिलेगी।