Homeखेलसायना सेमीफाइल में हारी, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

सायना सेमीफाइल में हारी, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

भारत की सायना नेहवाल जापान की नोजोमी ओकूहारा के खिलाफ पहला गेम जीतने के बाद अपनी लय खो बैठी और उन्हें विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शनिवार को 21-12, 17-21, 10-21 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

12 वीं सीड सायना को सातवीं वरीय ओकूहारा ने एक घंटे 14 मिनट तक चले मुकाबले में हराकर महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया.

सायना ने पहला गेम बड़ी आसानी से जीत लिया था लेकिन फिर वह अपनी लय को कायम नहीं रख पायीं और उनके हाथ से दूसरी बार विश्व प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने का मौका निकल गया.

सायना 2015 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी और तब उन्हें स्पेन की कैरोलिना मारिन से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था. सायना का विश्व प्रतियोगिता में यह दूसरा पदक है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments