Homeदेशसावधान !55 दिन बाद कोरोना ने फिर तरेरी आंख ठीक होने वालों...

सावधान !55 दिन बाद कोरोना ने फिर तरेरी आंख ठीक होने वालों से ज्यादा बीमार पड़े

पिछले करीब दो महीने से कोरोना वायरस के मामले कम होते दिखे लेकिन अब नए मामलों की संख्या रिकवर केस से ज्यादा होती ​नजर आ रही है. नए मामले रिकवर हो चुके मरीजों की संख्या से ज्यादा हैं. वहीं एक्टिव केस भी बढ़े हैं.

नए मामलों की संख्या रिकवर होने वालों से ज्यादा 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 45,892 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,09,557 हो गई. वहीं, 44,291 लोग रिकवर हुए हैं. 55 दिनों के बाद यह पहली बार है, जब कोरोना के नए मामलों की संख्या रिकवर होने वाले लोगों से ज्यादा है. देश में कोरोना का रिकवरी रेट 97.18 प्रतिशत है.

817 लोगों की मौत 

पिछले 24 घंटे में 817 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,05,028 हो गई. आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 817 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 326, केरल के 148 और कर्नाटक के 75 लोग थे.

एक्टिव केस भी बढ़े

देश में अभी 4,60,704 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. जो कुल मामलों का 1.50 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों में 784 की बढ़ोतरी हुई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.18 प्रतिशत है. 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या बढ़ी है. बुधवार को 4.59 लाख एक्टिव केस देश भर में थे, जो अब बढ़कर 4.60 लाख के पार हो गए हैं. भारत में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मामले चार लाख से ज्यादा हैं. अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा एक्टिव केस भारत में हैं.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments