अगस्त में जारी आफत के बारिश ने हाहाकार मचा दिया है ग्वालियर चंबल अंचल के सभी मुख्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं राजस्थान से चंबल में पानी आने से बाढ़ के हालात हैं बाढ़ के चलते राजस्थान को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाला राजमार्ग भी डूब गया. सवाईमाधोपुर में भी सेना की तैनाती की गई है. एक लाख से ज़्यादा लोग सवाई माधोपुर में प्रभावित हैं.


रात 10.30 पर प्रशासन सेवढ़ा का पुराना पुल पर बंद का ऐलान किया पानी पुल की सतह से थोड़ा ही नीचे है बावजूद इसके सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया।
सेवढ़ा सिंध नदी पुल मार्ग बंद
तहसीलदार के निर्देशानुसार सिंध नदी में पानी बढ़ने के कारण सेवढ़ा सिंध नदी के पुल पर आवागमन पूर्णतः बंद कर दिया गया है। उन्होंने
नागरिकों से अपील की है कि पुल मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। प्रशासन की ओर से सुरक्षा हेतु यह निर्णय लिया गया है।
उधर तिघरा डैम का वर्तमान लेवल 739.50 फ़ीट है| तिघरा बांध में हो रही जल आवक, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट, तिघरा बांध के कैचमेंट में हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए, एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है।
तिघरा बांध के जलद्वारों को आज प्रातः 7:00 बजे के पश्चात कभी भी खोलकर अतिरिक्त जल की निकासी की तैयारी है।अतिरिक्त जल की निकासी जल आवक अनुसार की जावेगी
उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा ।
सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सूचित किया गया है।
जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना हैं
जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा, व ग्राम बामोर हैं
डबरा में कोचिंग जाने निकला छात्र लापता.सिंध नदी के पास मिली आखिरी लोकेशन,SDERF की टीम तलाश में जुटी..
सिटी थाना क्षेत्र के मोदी कुंज निवासी रंजीत यादव का बेटा आदर्श यादव गुरुवार शाम 4 बजे कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था।आदर्श न तो कोचिंग पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। परिजनों ने पहले आस-पास तलाश की। बाद में थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह दतिया की तरफ गया है। हाईवे के पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज में वह दतिया रोड की तरफ जाता दिखा।
सिंध नदी के किनारे पूछताछ में लोगों ने बताया कि बच्चा वहां से गुजरा था। शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल के अनुसार, डबरा सिटी पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम सिंध नदी में तलाश अभियान चला रही है। बच्चे की खोजबीन जारी है।