Homeप्रमुख खबरेंसीरीज जीतने के बाद टीम के दो सबसे नए खिलाड़ियों को थमाई...

सीरीज जीतने के बाद टीम के दो सबसे नए खिलाड़ियों को थमाई ट्रॉफी

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को आखिरी T20 में 135 रनों से रौंदकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया। मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने ट्रॉफी टीम के दो सबसे नए खिलाड़ियों को थमाकर महेंद्र सिंह धोनी द्वारा चलाई गई प्रथा को जारी रखा। माही ने अपनी कप्तानी में यह ट्रेंड कई साल पहले शुरू किया था, जिसे विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बाद अब सूर्यकुमार यादव भी आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्या ने साउथ अफ्रीका में सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी रमनदीप सिंह और विजयकुमार व्यषक को थमाई। रमनदीप को सीरीज के आखिरी दो मैच खेलने का मौका मिला, मगर विजयकुमार इस सीरीज में डेब्यू नहीं कर पाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments