Homeदेशबड़ी कामयाबी, पुलवामा हमले में जिस आतंकी की कार का किया...

बड़ी कामयाबी, पुलवामा हमले में जिस आतंकी की कार का किया गया इस्तेमाल वह मास्टरमाइंड सज्जाद मारा गया

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में रविवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों की शिनाख्त हो गई है। इनमें एक पाकिस्तान का आतंकी मारा गया है, जबकि एक आतंकी सज्जाद है।

आपको बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सज्जाद की कार का ही इस्तेमाल किया गया था। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। उनके पास से मिले सामानों से आतंकियों के जैश से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। 

पुलिस के अनुसार, रविवार को सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद त्राल के पिंग्लिश क्षेत्र की सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 

सुरक्षाबलों का घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने उस मकान को उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। पुलिस के अनुसार फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments