Homeदेशमध्यप्रदेश में 29 अप्रैल ,6 ,12 और 19 मई को मतदान 23...

मध्यप्रदेश में 29 अप्रैल ,6 ,12 और 19 मई को मतदान 23 मई को होगी मतगणना

लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को , तीसरा चरण का चुनाव 23 अप्रैल को , चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को , छठवें चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा. वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 2019 चुनावों के लिए मतदाताओं का संख्या बढ़कर करीब 90 करोड़ हो गई है. लोकसभा चुनाव की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठकें की गई.

कब-कब होंगे मतदान

पहला चरण- 11 अप्रैल- 20 राज्यों की 91 सीटों- आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र 7, मणिपुर 1, मेघालय 2, मिजोरम 1, नागालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1 , लक्षद्वीप 1

दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 13 राज्यों की 97 सीटें- असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर 2, कर्नाटक 14, महाराष्ट्र 10, मणिपुर 1, ओडिशा 5, तमिलनाडु 39, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3 , पुद्दुचेरी 1

तीसरा चरण- 23 अप्रैल-14 राज्यों की 115 सीटें- असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7 सीटें, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 14, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5, दादर नागर हवेली 1, दमन दीव 1

चौथा चरण- 29 अप्रैल- 9 राज्यों 71 सीटें-बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण- 6 मई- 7 राज्यों की 51 सीटें-बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण- 12 मई- 7 राज्यों की 59 सीटें– बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण- 19 मई- 8 राज्यों की 59 सीटें– बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4, उत्तर प्रदेश 13

2014 में ऐसे हुआ था चुनाव

बता दें, 2014 का लोकसभा चुनाव 9 चरण में संपन्न हुआ था. वोटों की गिनती 16 मई को की गई थी. इस चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 336 सीट, कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए को 60 सीट और अन्य क्षेत्रिय दलों के खाते में 147 सीट गई थी.

 

 

मध्यप्रदेश में कहां किस तारीख को होगा मतदान 

29 अप्रैल को 6 सीटों पर 

सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा

6 मई को 7 सीटों पर 

बैतूल, दमोह, खजुराहो, रीवा, सतना, होशंगाबाद और टीकमगढ़

12 मई को 8 सीटों पर

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़

19 मई को 8 सीटों पर 

देवास, उज्जैन, धार, खंडवा, इंदौर, मंदसौर, रतलाम और खरगोन

कुल मतदाता: मध्य प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5,14,02,020 है। इसमें 2,67,78,268 पुरुष, 2,46,22,329 महिला  और 1423 ट्रांसजेडर मतदाता हैं।

आचार संहिता लागू, अब क्या नहीं हो सकेगा

  • सरकारें किसी भी तरह की घोषणा नहीं कर सकतीं। इनका उल्लंघन करने पर सख्त सजा हो सकती है। चुनाव लड़ने पर रोक लग सकती है। चुनाव के दौरान कोई भी मंत्री सरकारी दौरे को चुनाव के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता।
  • सरकारी संसाधनों का किसी भी तरह चुनाव के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यहां तक कि कोई भी सत्ताधारी नेता सरकारी वाहनों और भवनों का चुनाव के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता।
  • केंद्र सरकार हो या किसी भी प्रदेश की सरकार, न तो कोई घोषणा कर सकती है, न शिलान्यास, न लोकार्पण और ना ही भूमिपूजन।
  • कोई भी पार्टी या उम्मीदवार ऐसा काम नहीं कर सकती, जिससे जातियों और धार्मिक या भाषाई समुदायों के बीच मतभेद बढ़े या घृणा फैले।
  • किसी की अनुमति के बिना उसकी दीवार या भूमि का उपयोग नहीं किया जा सकता। मतदान के दिन मतदान केंद्र से सौ मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार पर रोक और मतदान से एक दिन पहले किसी भी बैठक पर रोक।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments