Homeव्यापारसोने के भाव आसमान पर 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पहुंचा

सोने के भाव आसमान पर 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पहुंचा

सोने की कीमतों में उछाल रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोने की कीमत में शुक्रवार को भी भारी बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह अब तक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर आ गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, घरेलू हाजिर बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में 475 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। इस उछाल से सोने का भाव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 51,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यह दिल्ली में सोने का अब तक का उच्चतम स्तर है। सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजार में तेजी और रुपये में गिरावट के चलते सोने के घरेलू हाजिर भाव में यह बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले पिछले सत्र में सोना 51,471 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी के भाव में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 109 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 62,262 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले पिछले सत्र में चांदी 62,371 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments