Homeमध्यप्रदेशअब मंत्री के बंगले पर होगा बिजली समस्याओं का समाधान

अब मंत्री के बंगले पर होगा बिजली समस्याओं का समाधान

 

ग्वालियर 24 जुलाई 2020/ ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित बंगले में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उनकी विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण की प्रभावी व्यवस्था की गई है। श्री तोमर ने ग्वालियर स्थित बंगले में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी समस्या के निराकरण के लिए परेशान न होना पड़े। उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराएँ।
मंत्री श्री तोमर ने कहा कि उपभोक्ता की सेवा सर्वोपरि है और प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि विद्युत संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे निकटतम जोन या वितरण केन्द्र जाकर अपनी शिकायतों का निराकरण कराएं। साथ ही ग्वालियर स्थित बंगले पर पहुँचकर भी अपनी शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments