Homeमध्यप्रदेशस्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण , सांसद शेजवलकर शुक्रवार को लक्ष्मीबाई की...

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण , सांसद शेजवलकर शुक्रवार को लक्ष्मीबाई की समाधि पर अर्पित करेंगे पुष्पांजलि एवं दीपांजलि

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि एवं दीपांजलि कार्यक्रम कल शुक्रवार को ग्वालियर में सांसद शेजवलकर होंगे कार्यक्रम में शामिल
ग्वालियर 11 मार्च। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर को पूरे देश में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। पूरे देश में कल 12 मार्च से विभिन्न आयोजन प्रारंभ हो रहे हैं। इसके अंतर्गत ग्वालियर महानगर में कल 12 मार्च को दोपहर 1 बजे ग्वालियर के लोकप्रिय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
इसके पश्चात् दोपहर 2 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेई ऑडिटोरियम में शासकीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह  भी संबोधित करेंगे। भाजपा जिला संगठन द्वारा शाम 7 बजे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की समाधि पर दीपांजलि का कार्यक्रम आयोजित होगा। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में दी गई।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments