Homeमध्यप्रदेशमहिला अपमान :भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

महिला अपमान :भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

ग्वालियर 11 मार्च।हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों से रस्से से खींचने का कृत्य महिलाओं का अपमान है। इस कृत्‍य के विरोध में ग्वालियर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शिंदे छावनी स्थित कांग्रेस मुख्‍यालय के सामने प्रदर्शन किया है।

प्रदेश मंत्री श्रीमती सुमन शर्मा ने कहा कि यह बिल्कुल चौंकाने वाला नजारा है। एक कांग्रेस नेता ट्रैक्टर पर शांति से बैठा है, जिसे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शारीरिक रूप से खींचवा रहा है। घोर निंदनीय कृत्य है।
उन्‍होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की महिला अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की चुप्पी यह भी कह रही है कि कांग्रेस में महिलाएं उस काम को कैसे करती हैं, जिसे पुरुष भी करने से इंकार करते हैं।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता फूलबाग गुरुद्वारे में एकत्रित हुई और फिर वहां से एक रैली के रूप में शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर कांग्रेस मुर्दाबाद और नारी का अपमान नहीं सहेंगे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर रेखा धौलाखंडी,रेशू राजावत, हेमलता भदौरिया, उमा भदौरिया, अनुराधा शर्मा, मीना चौहान, सुमन चौरसिया,माया वर्मा गिरजा शर्मा, हेमा चौहान

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments