नई दिल्ली:पूरे देश की तरह आज मध्यप्रदेश में भी शिवरात्रि की धूम है उज्जैन के महाकालेश्वर, खण्डवा के नजदीक ओम कालेश्वर ग्वालियर में अचलेश्वर, गुप्तेश्वर, कोटेश्वर, आदि मंदिरों में अर्धरात्रि से लेकर अभीतक दर्शनार्थियों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं , इस बार सोमवार सहित सर्वार्थसिद्धि योग में शिवरात्रि पड़ने से इसका धार्मिक महत्व बढ़ गया है उधर संगम नगरी में शिवरात्रि पर कुंभ का अंतिम शाही स्नान होने से वहां लाखों भक्त त्रिवेणी में स्नान कर हर हर महादेव का उदघोष गुंजायमान कर रहे हैं उधर देश के द्वादश ज्योतिर्लिंग भी भक्तों की भीड़ से अटे पड़े हैं।
देशभर में आज महाशिवरात्री का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइनें लगी हुईं है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिवभक्त भक्तिमय होकर भगवान शंकर की पूजा कर रहे हैं और शिवलिंग का श्रृंगार कर जलाभिषेक कर रहे हैं। हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान मंदिरों में कतारों में लगे लोग भगवान भोले का अभिषेक करने के लिए इंजतार कर रहे हैं। काशी हो या हरिद्वार या फिर उज्जैन के महाकाल, सब जगह सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए कतारों में लगें हैं।
बाजारों में भीड़ और उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले का आखिरी बड़ा स्नान भी है। प्रयाग राज स्थित संगम घाट में शाही स्नान के अवसर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी है। पुणे के भीमाशंकर मंदिर में भक्त जलाभिषेक के लिए सुबह से कतारों में खड़े हैं। वहीं रायपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर में भी लोग जलाभिषेक के साथ दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। नासिक के त्रयंम्बकेश्वर मेंदिर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए