Homeदेशहोलिका दहन के साथ रंगों की मस्ती में सराबोर हुआ देश

होलिका दहन के साथ रंगों की मस्ती में सराबोर हुआ देश

बुधवार की रात्रि 8.59 के बाद भद्रा समाप्ति के साथ देशभर में होलिका दहन प्रारंभ हो गया। इसी के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाले रंगों के त्यौहार होली की मस्ती पूरे देश में छा गयी है।

लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। महिलाओं की टोलियां होलिका पूजन करने के साथ आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं।

बृज सहित पूरे उत्तरभारत के प्रमुख मंदिरों में भी होली की धूम देखी जा रही है ,भक्त भगवान को गुलाल अबीर लगाकर मंत्रमुग्ध दिख रहे है।

बाजारों में भी होली की रौनक छाई है,एक तरफ रंगबिरंगी पिचकारियों से बाजार सजे हैं वहीं बच्चे से लेकर बड़े तक रंग अबीर पिचकारी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

ग्वालियर के सराफा बाजार में दहन हुआ अंचल की सबसे विशाल होलिका का

पूरे देश की तरह ग्वालियर अंचल में भी होलिका दहन के साथ होली की मस्ती शुरू हो गई। अंचल की सबसे बड़ी होलिका का देर शाम  सराफा बाजार में पूजार्चना के बाद दहन किया गया। उधर शहर के मुख्य धार्मिक स्थानों में से एक अचलेश्वर महादेव पर भी भक्तों ने गुलाल लगाया। अनेक स्थानों पर होली मिलन की धूम भी शुरू हो गई। अनेक जगहोँ पर हुलियारे संगीत की थाप पर मस्ती में थिरकते दिखाई दिये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments