Homeदेशहोली के हुड़दंग और मस्ती के रंग में सराबोर हुआ देश

होली के हुड़दंग और मस्ती के रंग में सराबोर हुआ देश

भोपाल। आज देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देशभर में हर गली, चौराहे और मुहल्ले में रंग-गुलाल अबीर उड़ रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियां देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दे रही हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगों का त्योहार होली वसंत और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे।’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘आपको और आप के परिवार को होली के पावन अवसर पर मेरी और मेरे समस्त कांग्रेस जन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। होली का यह त्यौहार आपके जीवन को खुशीयो के रंग से सराबोर कर दे , मेरी ईश्वर से यही कामना है।’

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने होली की बधाई देते हुए ट्वीट किया।  
होली का त्योहार है, रंग भरी ख़ुशियों की, बौ-छार है 
दिल, घर, भरे आपका संपन्न रूप हो सबका 
प्रार्थना जो दिल में ढले 
ध्यान उन सब को भी मिले 
प्राणों की आहुति दे ,जन, देश, प्रति, जो सब, हो-शियार हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘रंगों व ख़ुशियों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाये।’

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के सम्मान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होली नहीं मनाने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments