Homeदेशपानी की शिकायत लेकर आई महिला की BJP विधायक ने की पिटाई

पानी की शिकायत लेकर आई महिला की BJP विधायक ने की पिटाई

अहमदाबाद: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक बलराम थावाणी और उसके समर्थकों ने मिलकर महिला के साथ जमकर मारपीट की. घटना गुजरात के नरोडा की है. महिला पानी को लेकर बलराम थावाणी से शिकायत कर रही थी. शिकायत सुनकर बीजेपी विधायक अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाए और महिला के साथ मारपीट करने लगे. विधायक को मारपीट करता देख वहां मौजूद समर्थकों ने भी महिला को जमकर पीटा.

पीड़िता ने बताया, ”विधायक ने न सिर्फ मेरे साथ मारपीट की बल्कि मेरे पति जब मुझे बचाने आए तब उनके साथ भी मारपीट की.” पीड़िता ने कहा, ”मेरे साथ न सिर्फ विधायक बल्कि उनके तीन चार समर्थकों ने भी मारपीट को अंजाम दिया.”

घटना को लेकर जिग्नेश मेवाणी ने डीजीपी गुजरात और अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया, ”अहमदाबाद के नरोडा इलाके में पानी की किल्लत की शिकायत करने गई एक महिला को गुजरात बीजेपी के ‘माननीय’ विधायक बलराम थावानी ने खुलेआम बेरहमी के साथ पिटा ! तुरंत गिरफ्तारी कीजिए! यह हरगिज नहीं चलेगा!”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments