Homeदेशचिलचिलाती गर्मी व लपट में भी अपना घरबार छोड़ राष्ट्र आराधना में...

चिलचिलाती गर्मी व लपट में भी अपना घरबार छोड़ राष्ट्र आराधना में जुटे हैं संघ स्वयंसेवक

एक तरफ जहां देश में चिलचिलाती गर्मी व लपट से लोग बेहाल हो रहे हैं और घर से निकलने से बच रहे हैं । वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  स्वयंसेवक अपना घरबार छोड़कर संघ शिक्षा वर्ग के माध्यम से भारत माता की आराधना में रत हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के अलग अलग स्थानों पर अलग अलग प्रान्तों के प्रथम , द्वितीय व विशेष संघ शिक्षा वर्ग चल रहे हैं। इनमें हजारों की संख्या में  स्वयंसेवक पिछले बीस से अधिक दिनों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

संघ की परंपरा के मुताबिक तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन प्रतिवर्ष संघ मुख्यालय नागपुर में होता है। जो की अभी जारी है। आज नागपुर में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘संघ शिक्षा वर्ग – तृतीय वर्ष’ के शिक्षार्थियों का भव्य व अनुशाषित पथ संचलन.निकाला गया।

शिवनगर बास्केटबाल मैदान के समीप वर्ग के सर्वाधिकारी अनिरुद्ध जी देशपांडे तथा संघ के सरकार्यवाह भय्या जी जोशी ने पथ संचलन का अवलोकन किया.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments