Homeग्वालियर अंचल29 जून से हिंदू महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

29 जून से हिंदू महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्वालियर 25 जून /अखिल भारत हिंदू महासभा ग्वालियर के ज़िला अध्यक्ष हरिदास अगवाल एवं ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले ने कहा कि लक्ष्मीगज थोक सब्ज़ी मंडी गत तीन माह से बंद पडी है ।जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुक़सान हो रहा है । वहीं सब्ज़ी मंडी के व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।सड़कों को अवरुद्ध कर सव्जी को अवैधानिक तरीक़े से बिक्री की जा रही है ।हिन्दू महासभा ने कलेक्टर महोदय जी को शीघ्र समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है अन्यथा हिन्दू महासभा दिनांक 29 जून से आन्दोलन करने पर मजबूर होगी ।चेतावनी देने वालो में बाबूलाल पाल,ओमप्रकाश कुशवाह,रामस्वरुप पाल ,सुरेंद्र राजपूत,प्रेमनारायण बाथम,पूरन सिंह कुशवाह,दामोदर कुशवाह,पापोली ठाकुर,बजेश झा, आनन्द माहोर,मनोज जाटव,मुकेश बघेल आदि मुख्य हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments