Homeप्रमुख खबरें3.30 बजे होगा मोहन मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, देखें 28 मंत्रियों...

3.30 बजे होगा मोहन मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, देखें 28 मंत्रियों की सूची

मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट का विस्तार होना है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया था. मोहन यादव की सरकार में सांसद से विधायक बने नेता भी शपथ ले सकते हैं.मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट का विस्तार होना है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया था. मध्य प्रदेश में बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर ही जीत पाई. इसके बाद लगातार इस बात की चर्चा थी कि प्रदेश का मुखिया कौन होगा. ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. उसके बाद बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया और उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया है.

मंत्रियों की सूची आई सामने

कैबिनेट मंत्री –  

1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17–चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) 

19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार

राज्यमंत्री – 

25–राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

शपथग्रहण समारोह में सिंधिंया रहेंगे मौजूद

 

मोहन यादव कैबिनेट के विस्तार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया भी मौजूद रहेंगे. सिंधिंया समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच रहे हैं. बता दें कि सिंधिंया समर्थक विधायकों को भी मंत्री बनाया जा रहा है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments