Homeप्रमुख खबरेंप्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे से पहले महिलाओं के अपमान को लेकर...

प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे से पहले महिलाओं के अपमान को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर आ रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भाजपा ने बड़ा हमला बोला है । प्रदेश के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए  लिखा है कि मध्यप्रदेश आ रहीं प्रियंका गांधी क्या कांग्रेस नेताओं के कृत्यों पर महिलाओं से माफी मांगेंगी जो महिलाओं को अमर्यादित शब्दों से अपमानित और तिरस्कृत करते हैं?

 

https://x.com/Ashish_HG/status/1709459568156393544?t=PxLBBKVPeOPU6HBxnHZm_w&s=08

क्या आप कांग्रेस नेता कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी एवं अन्य महिला विरोधी नेताओं के चरित्र को उजागर कर महिलाओं के सामने उनसे माफी मंगवाएंगी? उन्होंने प्रियंका से सवाल किया है कि क्या मोहनखेड़ा में सिलेक्टिव चुप्पी टूटेगी?

आशीष अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर  कांग्रेस का उल्टा हाथ लगा हुआ प्रियंका और कमलनाथ के फोटो वाला चित्र लगाते हुए कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं के बारे में कहे गए अपशब्दों ” आइटम, टंच माल ,बच्चे पैदा करने की मशीन और बेवकूफ” का जिक्र करते हुए महिलाओं को तिरस्कृत और अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने महिलाओं के अपमान पर प्रियंका सहित सम्पूर्ण कांग्रेस की चुप्पी की ओर इशारा करते सवाल किया है कि क्या मोहनखेड़ा में सिलेक्टिव चुप्पी टूटेगी। उल्लेखनीय है की प्रियंका गांधी 5 अक्टूबर को मोहनखेड़ा आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments