ग्वालियर1दिसंबर 2025/ राजयपाल मंगुभाई पटेल, कुलाधिपति, महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, छतरपुर मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा म.प्र. शासन, उच्च शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 52(1) के अंतर्गतअधिसूचनाक्रमांक1325/3707285/2025/38-3 दिनांक 28.11.2025 के मुताबिक डॉ. राकेश सिंह कुशवाहा, प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान एवं कुलसचिव, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर (म.प्र.) को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, छतरपुर का कुलगुरू नियुक्त किया है। आदेश के मुताबिक इनकी सेवा शर्ते एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम 1 के अनुसार शासित होंगी।
