Homeग्वालियर अंचल6000 से अधिक पौधे रौपेंगे योग शिक्षक और विद्यार्थी

6000 से अधिक पौधे रौपेंगे योग शिक्षक और विद्यार्थी

योग प्रभारियों ने किया नवागत जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत

ग्वालियर/ ग्वालियर जिले के 142 शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के योग शिक्षक और योग क्लब के विद्यार्थी इस सप्ताह 6000 से अधिक पौधे रौपेंगें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटियार ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को 5-5पौधे तथा विद्यार्थियों को एक एक पौधा लगाकर वायुदूत पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

जिला योग प्रभारी श्री दिनेश चाकणकर ने बताया कि जिले के सभीशासकीय हायर सेकंडरी और हाईस्कूलों में योग क्लब कार्यरत हैं। प्रत्येक विद्यालय में इन योग क्लबों में 40-40 विद्यार्थी सदस्य हैं। प्रत्येक योग क्लब प्रभारी द्वारा 5 तथा प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा एक एक पौधा लगाया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि योग क्लब प्रभारियों द्वारा गत वर्ष भी हरियाली अमावस्या पर पौधे रोपे गए थे। इससे पूर्व जिला योग प्रभारी श्री चाकणकर द्वारा नवागत जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटियार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विकासखंड योग प्रभारी डॉक्टर लोकेंद्र सिंह कामर,हेमंत त्रिवेदी, अरूण शर्मा, गोविंद मल्होत्रा, पीके दुबौलिया, नीतू तोमर भी उपस्थित थे। जिला योग प्रभारी द्वारा जिले में गत वर्ष संपन्न हुई योग गतिविधियों, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हुए कार्यक्रमों तथा आनंद विभाग की गतिविधियों का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments