Homeखेलसुपर-8 के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की हार

सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की हार

टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम 111 रन पर ढेर हो गई इस प्रकार उसे सुपर आठ के पहले मुकाबले में 76 रन से हार का सामना करना पड़ा

15वें ओवर में केशव महाराज ने कमाल करते हुए हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह का विकेट लिया.

हार्दिक पंड्या ने शिवम दुबे के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन उनकी पारी भी 18 रन से आगे नहीं बढ़ी. रिंकू सिंह दो गेंद पर जीरो रन बनाकर आउट हुए.

वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंद तक क्रीज पर संघर्ष करने की कोशिश की. लेकिन वो 18 रन ही बना पाए. बॉश ने उनका विकेट लिया.

इससे पहले भारत के ओपनर ईशान किशन पहले ओवर की चौथी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. उनका विकेट दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मारक्रम ने लिया.

इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा भी एक रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट यानसन ने लिया

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट 187  रन बनाए

दक्षिण अफ्रीका के लिए मिलर ने 63 और ब्रेविस ने 45 रन की पारी खेली. इन दोनों की चौथे विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.

जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में महज 15 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए.

सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया. उपकप्तान अक्षर पटेल को पिछले मैच के बाद इस मुकाबले में भी बाहर ही रहना पड़ा.

वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने प्लेइंग 11 में चार बदलाव किए. डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी की प्लेइंग 11 में वापसी हुई.

ग्रुप स्टेज के दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने ही अपने सभी चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments