Homeदेशप्रियंका के लखनऊ में सफल रोड शो से गदगद राहुल ने लगवाए...

प्रियंका के लखनऊ में सफल रोड शो से गदगद राहुल ने लगवाए नरेंद्र मोदी चोर हैं” के नारे

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के दो नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में करीब 12 किलोमीटर का रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान मिले समर्थन से गदगद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। रोड शो के दौरान जनता से ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चोर हैं” के नारे लगवाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मीडिया को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि इस देश का अगर कोई दिल है तो वो उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में अब हम फ्रंटफुट पर आकर खेलेंगे। हम उत्तर प्रदेश में अब कहीं पर भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे। अब हमको उत्तर प्रदेश में न्याय वाली सरकार लानी है। हमको यहां पर एक बार फिर कांग्रेस की सरकार लाकर उत्तर प्रदेश को प्रगति तथा विकास की राह पर लाना है। यहां पर युवा के साथ किसान, गरीब, महिला तथा हर वर्ग बहुत परेशान है। हम उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार लाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के सपनों को अब प्रियंका व ज्योतिरादित्य पूरा करके सबको दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही सबका भला और विकास कर सकती है। कांग्रेस यूपी में पूरे दमखम और अपनी विचारधारा के लिए लड़ेगी।

राफेल को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम चौकीदार से एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे। चौकीदार ने देश तथा प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं दिया है। 2019 में तो हम विचारधारा की लड़ाई लड़ेगे। अभी तो एक तरफ तोडऩे और दूसरी तरफ जोड़ने की विचारधारा पर काम हो रहा है। मोदी ने इतना लूट के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।

12 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के हर प्रदेश में फ्रंट फुट पर खेलेगी, बैकफुट पर नहीं। यह विचारधारा की लड़ाई है। उत्तर प्रदेश की जनता ने देख लिया है कि नरेंद्र मोदी ने 5 सालों में देश के लिए क्या किया है?

 लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के इस रोड शो के बाद राहुल ने कहा कि ज़रूर सामने लोकसभा का चुनाव है, लेकिन लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन के बाद यूपी में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बननी चाहिए। मोदीजी ने कहा था कि 56 इंच की छाती है और देश का में चौकीदार बनना चाहता हूं। लेकिन अखबार में आ गया कि चौकीदार राफेल मामले में रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ फ्रांस की सरकार से समांतर मोल-भाव कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का काम मैंने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को आगे बढ़ाना है तो जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाना होगा उनको नहीं जो हेलिकॉप्टर से चलते हों। उन्होंने कहा कि हर डील में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ एक क्लॉज होता है। उसमें होता है कि अगर डील में भ्रष्‍टाचार होता है तो भारत की सरकार कार्रवाई कर सकती है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने उस क्लॉज को हटाकर अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाला। देश की जनता से पैसा चोरी करने के लिए किया और यह बात देश के हर कौने में गूंज रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी के अंदर जो खोखलापन था, वो देश के सामने आ गया है। देश के युवाओं और किसानों को मालूम है कि चोकिदार चोर है। 15 लोगों को साढ़े लाख कर्जामाफ किया, किसानों का नहीं किया। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने को कहा, लेकिन किसी को रोजगार नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन भी लड़ रहा है।

मैंने साफ बोला कि मैं मायावती और अखिलेश का आदर करता हूं, लेकिन यूपी में कांग्रेस पूरे दमखम से लड़ेगी और अपनी विचारधारा के लिए लड़ेगी, कांग्रेस पार्टी यूपी को बदलने के लिए लड़ेगी। कांग्रेस यूपी में पूरे दमखम और अपनी विचारधारा के लिए लड़ेगी।

इससे पहले सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा ने धमाकेदार कदम रखा । पार्टी के महासचिव का पद संभालने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ पहंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

प्रियंका के एयरपोर्ट से रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद रथ पर सवार होकर उन्होंने रोड शो शुरू किया। रथ पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद के साथ राजीव शुक्ला तथा अन्य दिग्गज कांग्रेसी सवार था। प्रियंका गांधी को देखकर खकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।

रोड शो के दौरान लालबाग में राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश के चौकीदार ने उत्तर प्रदेश, अन्य राज्यों और वायुसेना से पैसा चुराया है। इस दौरान उन्होंने लोगों ने नारा लगवाया कि ”चौकीदार चोर है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments