भोपाल / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित शेष प्रदेश कार्यकारिणी सहित विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी। उन्होंने प्रदेश महामंत्रियों की घोषणा पहले ही कर दी थी तभी से शेष कार्यकारिणी का इंतजार किया जा रहा था। इसको लेकर तरह तरह की बातें की जा रही थीं। आज घोषित पदाधिकारियों में बारह उपाध्यक्ष, बारह मंत्री,कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष ,कार्यालय प्रमुख सहित मीडिया प्रभारी शााामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने 7 मोर्चा के अध्यक्ष भी घोषित कर दिए। श्री शर्मा ने अभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यओं के नाम घोषित नहीं किये हैं। आज घोषित कार्यकारणी व मोर्चा अध्यक्ष इस प्रकार है।


