HomeBreakingग्वालियर ब्रेकिंग : पुरानी छावनी पर भीषण सड़क दुर्घटना में...

ग्वालियर ब्रेकिंग : पुरानी छावनी पर भीषण सड़क दुर्घटना में 13 की मौत आधा दर्जन घायल

 

 

 

ग्वालियर / ग्वालियर में मंगलवार की सुबह भीषण अनहोनी लेकर आई पुरानी छावनी पर बस ऑटो की भिड़ंत में एक दर्दनाक ह्रदय विदारक दुर्घटना में 13  की मौके पर ही मौत हो गई आधा दर्जन से अधिक घायल पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर पहुंचा और मृतकों के शवों को हटवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

ऑटाे नंबर (एमपी07आरए2329) को बस (एमपी07पी6882) ने टक्कर मार दी। ऑटो ग्वालियर से मुरैना रोड पर चमन पार्क तरफ जा रहा था। इसमें आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए रसोई बनाने का काम करते थे और उसी के लिए जा रहे थे। बस मुरैना से ग्वालियर आ रही थी।

ऑटो ग्वालियर से मुरैना रोड पर चमन पार्क की तरफ जा रहा था, जबकि बस मुरैना से ग्वालियर आ रही थी। हादसा आनंदपुर ट्रस्ट अस्पताल के सामने हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुरानी छावनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मृतकों में से अभी सिर्फ दो की पहचान हो पाई है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौत ने सभी को एक ऑटो में किया
बताया जा रहा है कि सभी 12 महिलाएं दो ऑटो से जा रही थीं, लेकिन एक ऑटो रास्ते में खराब हो गया तो उसमें बैठी महिलाओं को भी दूसरे ऑटो वाले ने बैठा लिया।

ऑटो धर्मेंद्रसिंह परिहार के नाम पर है जबकि 55 सीटर बस अरुण गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है।

दुर्घटना के बाद मौके पर मृतकों के शव इधर उधर पड़े दिखाई दिए यह मंजर बेहद ख़ौफ़नाक था । बस ने ऑटो में इतनी तेजी से टक्कर मारी की ऑटो पूरी तरह दबकर चकनाचूर हो गया उसमें बैठी महिलाएं मौके पर ही मौत का शिकार बन गई। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोव एकत्रित हो गए थे। पुलिस प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों को इलाज हेतु रवाना किया गया। घायलों में से तीन की हालत गम्भीर बताई गई है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments