Homeग्वालियर अंचलग्वालियर से पांच शहराें के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ

ग्वालियर से पांच शहराें के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ

हवाई सेवाओं में विस्तार से देश मे विकास एवं प्रगति को गति मिलेगी- श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय नागरिक उडड्यन मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने आज वर्चुअल माध्यम से ग्वालियर से पांच शहराें के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर में झंडी दिखाई, इसके बाद दाेपहर एक बजे ग्वालियर से पुणे के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी।

भारत सरकार के नव नियुक्त नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिस प्रकार से अपने पद भार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों के अन्दर देश के महत्वपूर्ण नगरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने एवं उन्हें विस्तार देने का कार्य किया है, उससे विकास एवं प्रगति को नए पंख लगेंगे,
16 जुलाई शुकवार को हुए वर्चुअल लोकार्पण समारोह में ग्वालियर,जबलपुर, मुम्बई, अहमदाबाद, सूरत और पुणे के लिए स्पाइस जेट की नई उड़ानों का शुभारंभ किया गया।
उक्त लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री श्री तुलसी सिलावट, श्री प्रदुमन सिंह तोमर, श्री भारत सिंह कुशवाह, लोकसभा के सांसदगण श्री राकेश सिंह, जबलपुर, श्री विवेक शेजवलकर  गवालियर, श्री किरीट सोलंकी, अहमदाबाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव, स्पाइस जेट के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजय सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा

कि हमारे उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया जी हवाई सेवाओं के मंत्री हैं, और सिंधिया जी के काम करने की रफ्तार भी जेट प्लेन से कम नही है, श्री सिंधिया चूंकि मध्यप्रदेश से हैं, इसलिए स्वाभाविक है कि मध्यप्रदेश के लोगों की आशाओं को श्री सिंधिया जी से नए पंख लग गए हैं, आशा है कि सिंधिया जी के नेतृत्व में नागरिक उड्डयन मंत्रालय नए कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगा.

भारत सरकार के कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने उदबोधन में कहा

हमारे साथी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भावना जिसमे देश का आम नागरिक भी हवाई सफर कर सके, ये भावना पूरी हो सकेगी, ऐसा पूरा विश्वास है. आज समय बचाने के लिए अधिक से अधिक लोग हवाई सेवा का उपयोग कर रहे हैं,

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने उदबोधन में कहा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष श्री जे पी नड्डा जी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूँ और ये विश्वास दिलाता हूं कि नागर विमानन विभाग की पूरी टीम प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है. प्रधानमंत्री जी का विजन है कि देश का हर महानगर आपस में हवाई सेवाओं से जुड़ें, देश का आम नागरिक भी हवाई सेवा का उपयोग करे, ऐसी परिस्थिति पैदा करनी है, पूर्व में प्रधानमत्री मोदी जी के नेतृत्व में चलाई गई उड़ान योजना के सफल क्रियान्वन का प्रयास किया जाएगा। वैश्विक बीमारी कोरोना के कारण उड्डयन क्षेत्र अत्यंत प्रभवित हुआ है, लेकिन अब जैसे जैसे माहौल ठीक हो रहा है, उड्डयन क्षेत्र भी पर आ रहा है. इसी का परिणाम है कि आज हम 8 नई फ्लाइट का शुभारंभ कर रहे हैं और जल्दी ही हम अन्य शहरों के लिये भी नई फ्लाइट्स प्रारम्भ करेंगे,
इसी प्रकार से आगामी 18 जुलाई से दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली के लिए स्पाइस जेट प्रारम्भ कर रहा है. अक्टूबर से खजुराहो से भी हवाई सेवाओं में विस्तार होगा।
उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि बड़े महानगरों के साथ ही हमे अन्य नगरों जैसे दतिया, रीवा, खजुराहो आदि से भी उड़ाने प्रारम्भ करने के विषय मे भी गंभीरता से विचार होगा।
श्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि गवालियर और पुणे के मध्य आज से जो हवाई सेवा का शुभारंभ हो रहा है इसके साथ ही मध्य प्रदेश का देश के कई महानगरों एवं प्रमुख शहरों से जुड़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इससे एक तरफ जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं कारोबार एवं उद्योग की दिशा में भी विकास एवं प्रगति हो सकेगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।

इस प्रकार है नई उड़ानों का विवरण

गवालियर-पुणे-पुणे-ग्वालियर सप्ताह में तीन दिन, जबलपुर-सूरत-सूरत-जबलपुर सप्ताह सप्ताह में तीन दिन, ग्वालियर – अहमदाबाद- अहमदाबाद-गवालियर- सप्ताह में चार दिन, ग्वालियर- मुम्बई-मुम्बई-ग्वालियर-सप्ताह में चार दिन संचालित होंगी।

छात्राें व व्यापारियाें काे हाेगा लाभः
ग्वालियर अंचल के काफी छात्र पढ़ाई एवं नाैकरी के लिए पुणे में रहते हैं। वर्तमान में उनकाे यदि घर आना हाे ताे घंटाे का सफर करना पड़ता है। लंबे समय से छात्र पुणे के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी यह मांग पूरी हुई है। इससे लाेगाें के काफी समय की बचत हाेगी। इसी प्रकार अहमदाबाद, जबलपुर एवं मुंबई की फ्लाइट शुरू हाेने से व्यापारी वर्ग काे खासा फायदा हाेगा
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments