Homeमध्यप्रदेशप्रज्ञा ठाकुर ठाकुर की फटकार के बाद बोले एम्स के डायरेक्टर भोपाल...

प्रज्ञा ठाकुर ठाकुर की फटकार के बाद बोले एम्स के डायरेक्टर भोपाल के सांसद और विधायक मुझे नौकर बनाकर रखना चाहते हैं

भोपाल /सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर सरमन सिंह के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि उन्होंने गलती की है, स्वीकार करें और इस्तीफा दे दें। इससे पहले डॉक्टर सरमन सिंह ने कहा था कि भोपाल के सांसद और विधायक मुझे नौकर बनाकर रखना चाहते हैं।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि डायरेक्टर जैसे पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में कुछ भी कहने से पहले प्रूफ होना चाहिए। बिना प्रूफ के बात नहीं करना चाहिए। मैं बताती हूं कि उन्होंने मेरे नाम से एक विभाग के डॉक्टरों को धमकाया। मेरे नाम का दुरुपयोग किया। इसकी मुझे जानकारी मिली, तो मैंने उनको नोटिस भेजा। उन्होंने क्षमा मांगते हुए जवाब दिया। जरूरत पड़ी तो यह पत्र सामने रखूंगी। मैं उनकाे सलाह दे रही हूं कि यदि शांत रहेंगे तो सब कुछ ठीक रहेगा।
सांसद ने कहा कि डायरेक्टर का कहना है कि सांसद-विधायक सब हमें नौकर बनाना चाहते हैं। यह गलत है। इस प्रकार का बयान उनकी भाषा या उनके संस्कार को प्रदर्शित करता है। सांसद ने कहा कि कोरोना के समय उन्होंने क्या परिस्थितियां पैदा कीं, सब जानते हैं। वह खुद गायब थे। जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठा रहे थे। एक सामाजिक कार्यकर्ता लड़की ने फोन किया, तो वह उसको अपशब्द कहने लगे।
सांसद ने कहा, उनकी पूरी रिकॉर्डिंग निकाल ली जाए। मेरी रिकॉर्डिंग निकाल ली जाए। हमने उनको किसी बात के लिए फोन किया हो। मैं रिकॉर्ड की बात कर रही हूं। प्रूफ की बात कर रही हूं। सांसद ने कहा, एम्स को उत्कृष्ट सुविधा के साथ बनाया गया है, ताकि यहां असाध्य रोगों का भी उपचार हो जाए। योग्य से योग्यतम डॉक्टर वहां रखे जाते हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments