भोपाल/ ग्वालियर / तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश के बड़े अखबार समूह ‘दैनिक भास्कर’ के देश भर में कई कार्यलयों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है।हालांकि अधिकृत रूप से अभी इसकी पुष्टि नही हुई है ।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर के कार्यालय में छापा मारा गया। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की छापेमारी के तहत टीम प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है। इस छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ है। भोपाल के साथ-साथ इंदौर और जयपुर सहित अहमदाबाद व देश के कई कार्यलयों में छापे मारे जाने की कार्यवाई हो रही है। यह भी खबर है कि दैनिक भास्कर के सबसे पहले प्रसारण स्थान ग्वालियर में आयकर की टीम पहुंची है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है बताया जा रहा है कि पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस बीच अखबार की डिजिटल टीम को घर से काम करने के लिए कहा गया है। फिलहाल मामले में और जानकारी का इंतजार है।
भास्कर के मालिक सुधीर अग्रवाल का मकान भी आयकर के निशाने पर टीम पहुंची

New update : दैनिक भास्कर के मालिक सुधीर अग्रवाल के भोपाल स्थित निवास पर छापेमारी घर के बाहर सुरक्षा कर्मी दे रहे हैं दिखाई
New update :महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा
ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ लोकल पुलिस का सपोर्ट भी है. पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है. छापेमारी की कार्रवाई में 100 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी शामिल है. अब तक की छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है.।
New update :सभी कर्मचारियों के फोन जब्त किए गए
बताया जा रहा है कि आयकल विभाग की ये बड़ी रेड है. भास्कर कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. साथ ही किसी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है. इनकम टैक्स की टीम प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है.
इस खबर में लगातार अपडेट्स जारी हैं यह जानकारी प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है।