Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित ग्वालियर इंदौर पर गतिरोध बरकरार

मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित ग्वालियर इंदौर पर गतिरोध बरकरार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की 12वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के 03 नाम शामिल हैं। लोकसभा सीट बालाघाट, खरगोन और राजगढ़ से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। ग्वालियर इन्दोर जैसी प्रतिष्ठित सीटों पर अभी भी गतिरोध जारी है।

बीजेपी ने राजगढ़ से फिर रोडमल नागर का टिकट बरकरार रखा है। राजगढ़ में रोडमल नागर का काफी विरोध था। बताया जाता है कि रोडमल नागर, शिवराज सिंह के किरार समाज से आते हैं एवं दोनों के बीच रिश्तेदारी भी है। 59 साल के रोडमल नागर 2014 में जीतकर पहली बार सांसद बने थे। शिवराज सिंह चौहान ने उन्हे टिकट दिया था। कहा जा रहा है कि इस बार यहां से दिग्विजय सिंह दमदार प्रत्याशी उतारेंगे।
लोकसभा सीट बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन को टिकट दिया गया है। यहां से सिटिंग सांसद बोध सिंह भगत का टिकट काट दिया गया है। बोध सिंह की शिवराज सरकार में मंत्री गौरीशंकर बिसेन से मतभेद थे। बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन भी टिकट की दावेदार थीं। वह अपनी दावेदारी ठोकने भोपाल भी आईं थीं और पार्टी के प्रदेश मुख्यालय जाकर नेताओं से मुलाकात की थी।
खरगोन से गजेन्द्र पटेल को टिकट दिया गया है। यहां से मौजूदा सांसद सुभाष पटेल का टिकट काट दिया गया है। सुभाष पटेल के खिलाफ उनकी ही पार्टी में ज़बरदस्त विरोध था। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए भी कार्यकर्ताओं ने उन पर आरोप लगाया था। उनकी जगह गजेन्द्र पटेल को टिकट दिया गया है। वो पूर्व शिक्षा मंत्री उमराव सिंह पटेल के बेटे हैं। गजेन्द्र पटेल भाजपा प्रदेश अनूसूचित जाति जनजाति मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments