बेगूसराय सीट से भाकपा के प्रत्याशी व जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कन्हैया कुमार के काफिले पर बुधवार को एक संगठन के लोगों ने हमला किया। साथ ही उनके जनसंपर्क अभियान को बाधित करने की कोशिश की गई। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव की सूचना पर मौके पर पुलिस ने विवाद को शांत कराया। घटना शहर के लोहियानगर मोहल्ले की है।
लोकसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे कन्हैया कुमार लोहियानगर में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान एक खास संगठन से जुड़े लोगों ने रास्ता अवरूद्ध कर कन्हैया के विरोध में नारेबाजी की लोगों ने काफिले को काला झंडा भी दिखाए। इस दौरान कन्हैया कुमार वापस जाओ के नारे लगाए। कन्हैया कुमार के समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की भी की। सूचना मिलते ही मौके पर लोहियानगर ओपी की पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई। कन्हैया कुमार ने एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया।