Homeखेलभारत- साउथ अफ्रीका मैच क्या कहते हैं आंकड़े

भारत- साउथ अफ्रीका मैच क्या कहते हैं आंकड़े

कानपुर। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आठवां मैच बुधवार को द रोज बाउल साउथैम्पटन में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच कई मुकाबले खेले जा चुके हैं। आइए जानें क्या कहते हैं आंकड़े..
वर्ल्ड रैंकिंग में कौन-कितने नंबर पर
आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है। वहीं साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है। हालांकि दोनों टीमों की स्थिति को देखते हुए इनके बीच मुकाबला काफी रोचक होने वाला है।
वर्ल्ड कप में किसका प्रदर्शन अच्छा
टीम इंडिया ने अब तक कुल 75 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं जिसमें 46 में उन्हें जीत मिली, तो 27 में हार। वहीं 1 मैच टाई और 1 बेनतीजा रहे। वहीं साउथ अफ्रीका की बात करें तो इस टीम ने 1992 में वर्ल्डकप डेब्यू किया था। तब से अफ्रीकी टीम ने कुल 57 वर्ल्ड कप मैच खेल लिए। जिसमें सिर्फ 35 में जीत मिली तो 20 मैच हार गए। इसमें दो मैच टाई भी रहे।

क्या रहे हैं विश्व चैंपियन

टीम इंडिया के नाम दो वर्ल्ड कप टाइटल है। भारत ने 1983 में कपिल देव फिर 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। वहीं साउथ अफ्रीका की बात करें तो इस टीम ने आज तक विश्व कप नहीं जीता।

2015 वर्ल्ड कप के बाद किसने जीते ज्यादा मैच

2015 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन साल दर साल बेहतर होता गया है। क्रिकइन्फो पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, भारत ने पिछले वर्ल्ड कप के बाद से कुल 86 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 56 में जीत आई वहीं 27 मैचों में उन्हें हार मिली। इसमें 2 टाई और 1 बेनतीजा रहे। वहीं साउथ अफ्रीका की बात करें तो इन्होंने पिछले चार सालों में 76 वनडे खेले जिसमें सिर्फ 47 में जीत मिली वहीं 28 में हार झेली। इसमें एक बेनतीजा रहा।
इस समय कौन टीम है फाॅर्म में
साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड कप 2019 में प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है। प्रोटीज ने दो मैच खेले और दोनों में हार मिली। पहले मैच में इंग्लैंड फिर बांग्लादेश ने अफ्रीका को पटखनी दी। वहीं भारत का इस टूर्नामेंट में पहला मैच है।
ये हैं दोनों टीमों के बड़े प्लेयर

प्लेयर रोल भारत साउथ अफ्रीका बल्लेबाज रोहित शर्मा क्विंटन डी काॅक 
विराट कोहली फाॅफ डु प्लेसिस 
एमएस धोनी जेपी डुमिनी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लुंगी एन्गिदी 
मोहम्मद शमी कागिसो रबाडा 
युजवेंद्र चहल इमरान ताहिर

इंडिया वर्ल्ड कप स्काॅड :
2019 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा स्काॅड में रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, एमएस धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।

साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप स्काॅड :

साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम में फाॅफ डु प्लेसिस को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा स्काॅड में हाशिम अमला, क्विंटन डी काॅक, जेपी डुमिनी, एडेन मार्कम, डेविड मिलर, लुंगी एन्गिदी, एनरिच नोर्तजे, एंडिल फेलुकवायो, ड्वेन प्रेटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरैज शमसी, डेल स्टेन, इमरान ताहिर और वाॅन डेर डुसेन को शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments