Homeप्रमुख खबरेंनगरीय निकाय चुनावों के अध्ययन हेतु सरकार ने गठित की समिति

नगरीय निकाय चुनावों के अध्ययन हेतु सरकार ने गठित की समिति

भोपाल /राज्य शासन द्वारा नगरीय निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक जनोन्मुखी बनाने और संचालन की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष लोक निर्माण और पर्यावरण मंत्री  सज्जन सिंह वर्मा होंगे। समिति एक माह में वर्तमान प्रक्रिया का अध्ययन कर सुधारों के संबंध में सुझाव देगी।

समिति में ऊर्जा मंत्री  प्रियव्रत सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  सुखदेव पांसे, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  जयवर्द्धन सिंह और वित्त, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री  तरूण भनोत सदस्य मनोनीत किये गये हैं। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास को समिति का संयोजक सचिव नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments