बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का गुरुवार को मुंबई के जूहू स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कई फिल्मों जैसे- छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति पत्नी और वो में किरदार निभाया था।विद्या सिन्हा को हाल ही में गंभीर हालत के चलते मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे वेंटिलेटर पर थीं। सांस संबंधी दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।