Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में बैनर के माध्यम से सिंधिया समर्थकों का दिग्गीराजा पर बड़ा...

ग्वालियर में बैनर के माध्यम से सिंधिया समर्थकों का दिग्गीराजा पर बड़ा हमला तालाब को गन्दी करने वाली मछली बताया

ग्वालियर। पिछले लगभग एक महीने से मध्यप्रदेश में कांग्रेस मंत्री विधायकों के बीच आपस में एक दूसरे के खिलाफ बयान, ट्वीट, चिट्ठी,बैनर वार जारी है। इसी बीच ग्वालियर में सिंधिया समर्थकों का नया बैनर सामने आया है जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए लिखा है कि “मप्र में एक मछली सारे तालाब को गंदा कर रही है,शासन में हस्तक्षेप कर रही है”। खास बात ये है कि ये बैनर तब सामने आया है जब सोनिया गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेसियों को चुप रहने की नसीहत दे चुके हैं।

मध्यप्रदेश में इस समय राजनैतिक घमासान मचा हुआ है। इसके केंद्र में हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। सिंधिया समर्थक मंत्री विधायक नेता उन्हें पीसीसी चीफ बनाए जाने के लिए अभियान चला रहे हैं तो दिग्विजय सिंह अपने बयानों से इस आग में घी डालने का काम कर रहे हैं । इससे अलग पिछले दिनों उन्होंने जो चिट्ठी मंत्रियों को जारी कर पोस्टिंग ट्रांसफर का हिसाब मांग लिया  उसने भी बवाल मचा दिया। वन मंत्री उमंग सिंघार ने इसकी शिकायत सोनिया गांधी से कर दी। इसी बीच पिछले दिनों ग्वालियर में सिंधिया समर्थक नेताओं ने सोनिया गांधी से अपील की कि वे बिना दबाव में आए सिंधिया जी को पीसीसी चीफ बनाए ।इसके लिए शहर में बैनर लगाए गए। अब एक नया बैनर सामने आया है। जयविलास पैलेस के बाहर लगाए गए इस बैनर में सोनिया गांधी से आग्रह करते हुए लिखा है कि मप्र में एक मछली सारे तालाब को गंदा कर रही है और मप्र शासन में हस्तक्षेप कर रही है। बैनर पर निवेदक के तौर पर जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व संचालक राजकुमार शर्मा एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल का नाम और फोटो है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments